ग्रेटर नोएडा। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में घर में सो रहे एशियन पेंट कर्मचारी की भारी वस्तु से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। वही शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया। मृतक जब बहुत देर तक कमरे से नहीं निकल तो परिजन कमरे में गए और देखा कि कमरे के अंदर उसका शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक बीती रात सिरसा गांव में एशियन पेंट की कर्मचारी राहुल शर्मा का शव उसी के कमरे में लहूलुहान की स्थिति में मिला। राहुल शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी मेरठ के रहने वाले हैं। वह अपने जीजा के यहां पड़ोस में किराए पर सिरसा गांव में रहते हैं। इनके साथ दो युवक अजय और हरिंदर भी साथ में रहते हैं। यह तीनों लोग एशियन पेंट में साथ काम करते हैं।
बीती रात जब यह हादसा हुआ उस के बाद से दोनों अजय और हरिंदर मौके से फरार हैं। उसके जीजा सतीश ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक का शव कमरे के अंदर लहूलुहान स्थिति में मिला था। उनके रिश्तेदार सतीश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद से कमरे में रहने वाले दोनों युवक मौके से फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि यह किराए पर रहता है। इसके साथ दो युवकों रहते हैं। वह दोनों युवक घटना के बाद से फरार हैं। उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat