ब्रेकिंग:

राहुल गांधी का चुनावी वादा- सत्ता में आते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि वह सत्ता में आते ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का देंगे दर्जा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पार्टियां राज्य के विशेष दर्जे की मांग को आक्रामक तरीके से आगे नहीं बढ़ा पाईं है। राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई में ‘न्याय’ हमारा अहिंसक हथियार है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने जो कुछ भी किया मोदी जी ने उसे तबाह कर दिया। उन्होंने मनरेगा और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आधार स्तम्भ को बर्बाद कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले पांच वर्षों से सत्ता में है। लेकिन उन्होंने एक भी वादे को नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने मनरेगा, श्वेत क्रांति और हरित क्रांति दी थी ठीक उसी तरह न्यूनतम आय योजना भी देंगे।  गरीबी के खिलाफ लड़ाई में ‘न्याय’ हमारा अहिंसक हथियार है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने जो कुछ भी किया मोदी जी ने उसे तबाह कर दिया। उन्होंने मनरेगा और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आधार स्तम्भ को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले पांच वर्षों से सत्ता में है। लेकिन उन्होंने एक भी वादे को नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने मनरेगा, श्वेत क्रांति और हरित क्रांति दी थी ठीक उसी तरह न्यूनतम आय योजना भी देंगे।

Loading...

Check Also

जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की पहल पर अतुल्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com