नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश को एक लंबे आरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है. वरुण शुक्रवार को यहां अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, “मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं.
जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए. देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े. एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है.”इन्होने कहा, “केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काफी काम किया है, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है. विपक्षी पार्टियों के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराया जा रहा है.” गौरलब है कि वरुण गांधी अभी सुल्तानपुर से सांसद हैं. इस बार पार्टी ने उन्हें पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है, और पीलीभीत की सांसद और वरुण की मां मेनका गांधी को इस बार सुल्तानपुर से टिकट दिया है. मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं. जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए. देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े.
Check Also
आज भारतीय रेलवे द्वारा भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat