लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित संदेश दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। जिसके बाद स्पेस पावर के रूप में भारत ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस पर सपा अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मोदी ने खुद को एक घंटे का टीवी और देश का ध्यान जमीन पर आने वाले मुद्दों से दूर करने में लगा दिया आसमान की ओर इशारा करके। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी रिवर्स वोमेंस सिक्योरिटी लिखा।
अखिलेश ने साथ ही इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता आपकी है। भारत को सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो देशवासियों के बीच एक सन्देश लेकर आएंगे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह सन्देश किस बारे में होगा? मोदी के देश के नाम सन्देश देने से पहले उनके साथ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की भी उपस्थिति थी। इस पर सपा अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मोदी ने खुद को एक घंटे का टीवी और देश का ध्यान जमीन पर आने वाले मुद्दों से दूर करने में लगा दिया आसमान की ओर इशारा करके। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी रिवर्स वोमेंस सिक्योरिटी लिखा। अखिलेश ने साथ ही इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता आपकी है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat