ब्रेकिंग:

जनजातीय सामाजिक सेवा समिति द्वाराआदिवासी समाज के मुद्दों पर काम हेतु डॉ अतुल मलिकराम सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल / लखनऊ : इंदौर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में जनजातीय सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण से जुड़े उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि डॉ. मलिकराम लंबे समय से आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने से जुड़े प्रयासों में सक्रिय रहे हैं। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और नीतिगत संवाद के माध्यम से उन्होंने समुदायों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम किया है। इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. मलिकराम ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान जिम्मेदारियों को और बढ़ा देते हैं। उनके अनुसार आदिवासी समाज सदैव जल, जंगल और जमीन के साथ अपनी संस्कृति का संरक्षक रहा है, और आज आवश्यकता है कि संवेदनशील और प्रतिबद्ध लोग उनके साथ खड़े हों। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी आदिवासी समाज के हित में जो संभव होगा, करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज के सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार और समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहन और पहचान मिलनी चाहिए। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को रेखांकित करने और उन्हें सार्वजनिक मान्यता देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Check Also

मुस्कान बामने और सप्तऋषि घोष ने सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में एंट्री ली, हाई-इम्पैक्ट हिट -एंड -रन ट्विस्ट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अब और भी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com