ब्रेकिंग:

सोनी पल पर सुरों और ज्ञान का संगम : श्रेया घोषाल और सोनू निगम का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ विशेष एपिसोड

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी पल पर प्रसारित हो रहे भारत के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति के एक खास एपिसोड में संगीत की दुनिया के दो चमकते सितारे सोनू निगम और श्रेया घोषाल हॉट सीट पर नज़र आए। इस एपिसोड में ज्ञान के सवालों के साथ-साथ संगीत, यादें और भावनाएँ भी दर्शकों के दिलों तक पहुँचीं। जहाँ दोनों कलाकारों ने के लिए खेलते हुए ज्ञान, करुणा और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया।

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ इस एपिसोड में संगीत, प्रेरणा और मानवीय मूल्यों का सुंदर मेल देखने को मिला। सवालों के साथ आगे बढ़ते हुए, श्रेया और सोनू ने न सिर्फ़ अपनी सूझ-बूझ का परिचय दिया, बल्कि सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

यह एपिसोड दर्शकों के लिए खास इसलिए भी रहा, क्योंकि इसमें संगीत और ज्ञान दोनों की झलक एक साथ देखने को मिली जहाँ हर सवाल के साथ आत्मविश्वास बढ़ा और हर बातचीत ने दिल को छू लिया।

सोनी पल एक फ्री-टू-एयर चैनल है, जो आपके सेट-टॉप बॉक्स और डीडी फ्री डिश पर देशभर में उपलब्ध है।
देखना न भूलें — ‘कौन बनेगा करोड़पति’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी पल पर।

Check Also

मोहित चौहान, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने ‘जल वाणी’ अभियान के तहत पानी बचाने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : भारत में पानी की कमी, नदियों का प्रदूषण और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com