
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, छिबरामऊ, कन्नौज : सिटी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में लड़कियों के लिए नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) प्रशिक्षण की मंजूरी मिल गई है। संस्था के सीईओ विश्वास प्रधान ने जानकारी दी कि एनसीसी ग्रुप हैडक्वार्टर अलीगढ़ ने विद्यालय को 50 जवान (हाफ ट्रुप) का आवंटन किया है। इस संबंध में 4, यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजयेंद्र शारदा ने स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ सूबेदार मेजर करमवीर (सेना मेडल) व सूबेदार मेजर डी के यादव भी मौजूद थे।
प्रधानाचार्य नीरा प्रसाद के0 ने बताया कि छात्राओं में अनुशासन व आत्म विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ, भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती के लिए एनसीसी ट्रेनिंग प्राप्त अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता मिलती है। अन्य परीक्षाओं व भर्तियों में भी एनसीसी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के अतिरिक्त वरीयता अंक होते हैं।

सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यालय प्रबंधक प्रदीप प्रधान व प्रशासिका सुधा प्रधान ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण की शुरुआत विद्यालय के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat