
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने सहायक यान्त्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) ओजस श्रीवास्तव के साथ मंगलवार 18 फरवरी,2026 को अपराह्न बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाली गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों, उनकी पावर डिस्ट्रीब्यूशन, डीजल जनरित्र संयंत्रों, एच टाइप कपलिंग, हाइड्रोलिक ब्रेकिंग प्रणाली एवं अग्निशमन प्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस कोचिंग डिपो में खड़े एसी कोचों , विशेष रूप से एलएचबी ईओजी/एचओजी प्रकारों के लिए स्विच बोर्ड कैबिनेट (एसबीसी), एकीकृत विद्युत वितरण पैनल का निरीक्षण किया जो एयर कंडीशनिंग, प्रकाश व्यवस्था, पैंट्री और स्वच्छता प्रणालियों के लिए विद्युत आपूर्ति का प्रबंधन करते हैं।

तदुपरान्त उन्होंने FDSS (अग्नि पहचान और शमन प्रणाली) का गहन निरीक्षण किया जिसमें आग का पता लगाना और सक्रिय रूप से उसे बुझाना शामिल है, जिसका उपयोग पेंट्री/पावर कार जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में किया जाता है।
इसी क्रम में उन्होंने LHB (लिंके हॉफमैन बुश) कोच स्वचालित AAR टाइप H टाइटलॉक सेंटर बफर कपलर (CBC) सिस्टम का भी गहन निरीक्षण किया जो कोचों को बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के आपस में जोड़ता है और चढ़ाई रोधी विशेषताओं के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाता है।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने एलएचबी कोच उन्नत ट्विन-पाइप, ग्रेज्युएटेड-रिलीज़, एक्सल-माउंटेड डिस्क ब्रेक सिस्टम का भी गहन निरीक्षण किया जिसे 160 किमी प्रति घंटे तक की उच्च गति पर संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat