
राहुल यादव, लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस पर लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विक्रमादित्य मार्ग में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुह मीठा कराया गया।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री द्वारा शांत मन और पूरी ऊर्जा के साथ परीक्षा देंने एवं अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का गौरव बढाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

राजकीय बालिका इ० कालेज जियामऊ लखनऊ सेन्टर कोड-341874 को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें प्रथम पाली में विषय हिन्दी में हाईस्कूल के 304 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। द्वितीय पाली में विषय-हिन्दी इण्टरमीडिएट के 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग, परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा की गौरवशाली परंपरा और परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचिता और गरिमा को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएँ आज 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित की जा रही हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस 18 फरवरी की प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिन्दी एवं प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा 8,033 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इण्टरमीडिएट की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा 7,998 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था।
कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत — हाईस्कूल 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082।
प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित — 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 स्ववित्तपोषित विद्यालय।
18 जनपद संवेदनशील घोषित; 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील एवं 683 संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डरयुक्त 02 सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर व हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम 24×7 निगरानी में।
8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 427 जोनल मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 440 जनपदीय सचल दल तथा 69 मंडलीय दल सक्रिय।
एसटीएफ व स्थानीय अभिसूचना इकाई को परीक्षा अवधि तक विशेष सतर्कता के निर्देश।
प्रश्नपत्रों के रिजर्व सेट सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सीलबंद; उत्तर पुस्तिकाएँ चार रंगों व सुरक्षा फीचर के साथ मुद्रित।
सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कदाचार पर कठोर दंड का प्रावधान।
टोल-फ्री हेल्पलाइन 18001806607, 18001806608 तथा परिषद प्रयागराज के हेल्पलाइन नंबर सक्रिय, ईमेल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था।
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat