ब्रेकिंग:

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उत्कृष्ट परिवहन प्रबंधन के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : दिनांक 23 से 29 नवम्बर, 2025 तक लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के दौरान देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के सुचारु एवं सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई। इस विशाल आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों के आवागमन को सुनिश्चित करने में मंडल प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य किया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुनियोजित कार्ययोजना के तहत परिवहन व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया।

उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए शनिवार 14 फरवरी, 2026 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, स्काउट एंड गाइड, द्वारा उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि बड़े आयोजनों के दौरान यात्रियों एवं प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह ने चित्रकूट की सियाराम कुटीर पहुंचकर नानाजी को दी श्रद्धांजलि

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : नानाजी अक्सर कहा करते थे जिस दिन गांव जाग जाएंगे, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com