
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, फिरोजपुर / चंडीगढ़ : भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) नेअपनी विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन दक्षिण भारत यात्राश का शुभारंभ करने की घोषणा की है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन आगामी 24 अप्रैल 2026 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी।
बोर्डिंग स्टेशन
यात्री निम्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं फिरोजपुर, बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।
दर्शनीय स्थल
दक्षिण भारत यात्रा के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख तीर्थ एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसके तहत तिरुपतिरूभगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन, रामेश्वरम श्री रामनाथ स्वामी मंदिर दर्शन, मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर दर्शन, कन्याकुमारी भारत के दक्षिणी छोर पर स्थानीय दर्शनीय स्थल मार्कापुर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन शामिल है।
यात्रा तिथि प्रस्थान तिथि : 24 अप्रैल 2026
पैकेज में शामिल सुविधाओं के तहत भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा 3 एसी (इकोनॉमी) श्रेणी में रेल यात्रा, चयनित श्रेणी के अनुसार रात्रि विश्राम, वॉश एवं चेंज सुविधा तथा परिवहन व्यवस्था।
स्टैंडर्ड श्रेणी : बजट होटलों में नॉन-एसी कमरे, मल्टी-शेयरिंग आधार पर नॉन-एसी कमरों में वॉश एवं चेंज सुविधा नॉन-एसी बसों द्वारा परिवहन।
कंफर्ट श्रेणी : बजट होटलों में एसी कमरे, एसी कमरों में वॉश एवं चेंज सुविधा, एसी बसों द्वारा परिवहन।
अन्य सुविधाएं।ट्रेन यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन, यात्रा के दौरान बाहरी स्टेशनों पर उत्तम गुणवत्ता वाले रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट, पैक्ड मील के माध्यम से शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा सभी ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रियों के लिए यात्रा बीमा, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी लागू कर।
बुकिंग एवं जानकारी
वेबसाइट www.irctctourism.com
संपर्क नंबर 0172-4645795, 7888831633, 7888831635, 8595930980, 8595930962, 7888696843 पर सम्पर्क कर सकते है। उपलब्धता के तहत आईआरसीटीसी चंडीगढ़ कार्यालय एवं अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी बुकिंग उपलब्ध।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat