
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला के पावन अवसर पर “महाशिवरात्रि” पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं/यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा प्रयाग जं. एवं फाफामऊ जं. स्टेशनों पर व्यापक एवं सुदृढ़ भीड़ प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की गई ।
प्रमुख व्यवस्थाएँ :
स्टेशन परिसरों में प्रवेश एवं निकास के लिए पृथक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे यात्रियों का सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
प्लेटफॉर्मों पर बैरिकेडिंग एवं कतारबद्ध प्रणाली लागू कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।
अतिरिक्त टिकट काउंटर/एटीवीएम/M-UTS की व्यवस्था कर यात्रियों को शीघ्र टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
आरपीएफ एवं जीआरपी के अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है।
उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को निरंतर आवश्यक सूचनाएँ एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं।
चिकित्सा सहायता हेतु प्राथमिक उपचार कक्ष एवं एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे स्टेशन परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखें, रेलवे कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat