ब्रेकिंग:

नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, दीना नाथ कुशवाहा एवं राजकुमार पाल हुए सपाई

राहुल यादव, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में रविवार समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा और कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा सहित दीना नाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया, राजकुमार पाल पूर्व विधायक प्रतापगढ़ सदर, डॉ. दानिश खान एआईएमआईएम कन्नौज पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी, श्रीमती पूनम पाल एवं पहली ड्रोन पायलट इटावा की रंजना पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुई।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ सर्वश्री शिव शंकर भुर्जी, शंभू प्रजापति, मौ0 अयाज आब्दी, चमन लाल पूर्व वामसेफ प्रभारी, राधेलाल रावत, राम जियावन, मौलाना जमीर कासमी, अफजल सिद्दीकी, शाहिद शेख, महोबा के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य आनंद द्विवेदी, तौकीर आदि तमाम नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 15 हजार 7 सौ 18 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं एवं साथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता बहुत गहरा है। नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी, 2027 में पीडीए की जीत और बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि यह पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह है। होली मिलन से पहले यह पीडीए होली मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘साथी पोर्टल’ के द्वितीय फेज के क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए ‘साथी पोर्टल’ के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com