ब्रेकिंग:

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने उपमुख्यमंत्री मौर्य से शिष्टाचार भेंट की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता, भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने शिष्टाचार एवं स्नेहिल भेंट की। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय के उपरांत हुई इस आत्मीय मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच समसामयिक राजनीतिक विषयों, संगठनात्मक विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की विकासपरक नीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है और हालिया चुनाव परिणाम राष्ट्रहित एवं विकास की राजनीति पर जनता की मुहर का प्रतीक हैं।

मौर्य ने उत्तर प्रदेश में संचालित बुनियादी ढांचा, ग्रामीण संपर्क मार्ग, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” के मंत्र के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में सुशासन एवं विकास के लिए सकारात्मक राजनीतिक वातावरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की।

मुलाकात के अंत में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने तिवारी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। दोनों नेताओं ने देश की प्रगति, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

Check Also

उप्र के 74 जनपदों हेतु विधिक सेवा प्रचार वाहनों एवं राज्य स्तरीय मध्यस्थता हेल्पलाइन का भव्य शुभारम्भ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com