
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । जम्मू मंडल में शनिवार 14 फरवरी को उचित सिंघल के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा कटरा – जम्मू – पठानकोट रेल खंड पर व्यापक रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कश्मीर घाटी के बड़गाम से बनिहाल रेल खंड पर भी समान टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई । जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार इस चेकिंग अभियान में कुल 190 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से लगभग ₹ 91,030/- जुर्माना वसूला गया । इस अभियान में मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुख्य टिकट निरीक्षक जम्मू, के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की सक्रिय सहभागिता रही ।
जम्मू मंडल में शनिवार आयोजित टिकट चेकिंग अभियान पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया, ” कि इस टिकट चेकिंग अभियान के तहत रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना हैं, ताकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में अन्य परिवहन के साधन बंद हो जाते है, तो रेलवे ” विश्वसनीयता का प्रतीक” बन जाता हैं, इसलिए अनधिकृत यात्रियों द्वारा भीड़ को रोकने के लिए समय समय पर चेकिंग आवश्यक हो जाती हैं। साथ ही टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों को “रेल वन” ऐप के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट का लाभ उठाकर अपने सफर को स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें !
Suryoday Bharat Suryoday Bharat