ब्रेकिंग:

अन्तर विभागीय टी – 20 क्रिकेट लीग 2026 : सिक्योरिटी हंटर्स एवं इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स के मध्य फाइनल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में शनिवार का पहला सेमी फाइनल मैच ऑपरेटिंग एवेंजर्स व सिक्योरिटी हंटर्स के मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर्स ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान राम आशीष यादव ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 9 चौके एवं 2 छक्के शामिल रहे। अमित सिंह ने 20 रन, अखिलेश यादव ने 14 रन तथा अमित बिश्नोई ने 12 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी करते हुए ऑपरेटिंग एवेंजर्स की ओर से सिद्धांत सिंह ने 4 विकेट, सर्वेश और शिवांग दुबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुए ऑपरेटिंग एवेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शिवांश श्रीवास्तव ने 20 गेंदों पर 36 रन (6 चौके) तथा सिद्धांत सिंह ने 32 गेंदों पर 37 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अतिरिक्त संदीप यादव ने 15 एवं सुगंध गहलोत ने 11 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी में जय सिंह एवं निखिल डी.वी.ने 2-2 विकेट तथा राम आशीष, विश्वा यादव और निखिल डी.वी. एवं प्रदीप ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। सिक्योरिटी हंटर्स ने 19 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शनिवार का दूसरा सेमी फाइनल मैच इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स व जनरल एडमिन टीम के मध्य खेला गया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के खोकर 166 रन बनाए। जिसमें कप्तान मनीष झा के 52 रनों की शानदार पारी, सचिन कुमार के नाबाद 28 रन, सचिन चौधरी ने 25 रन, कुलदीप यादव 18 रन और सौरभ ने 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनरल एडमिन की गेंदबाजी में रंजीत कुमार ने 2 विकेट, मुकलेश मीणा और सन्नी सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनरल एडमिन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें उदित मिश्रा ने 41 रन, राहुल यादव ने 26 रन और करन सिंह ने 24 रनों की पारियां खेलीं। इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स की गेंदबाजी में रोहित और मनीष झा ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। जबकि रामदेव, सौरभ और प्रशांत यादव ने 1-1 विकेट चटकाए। इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स ने सेमीफाइनल में जनरल एडमिन को 31 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिक्योरिटी हंटर्स और इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स के मध्य खेला जाएगा।

Check Also

16 से 28 फरवरी तक सजेगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, यूपी के 8 जिलों में होगा सांस्कृतिक उत्सव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com