
भीम प्रकाश शर्मा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के बांदीकुई रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को गाड़ी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा को बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव को प्रारम्भ किया।
श्रीमती पूजा मित्तल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर के अनुसार बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव के साथ-साथ हावडा-जोधपुर व हावड़ा-बीकानेर रेल सेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर तथा पोरबंदर- दिल्ली सराय रेल सेवा का दौसा स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की।
इस अवसर पर अहमद हुसैन अंसारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर, अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्यालय जयपुर, कमल शर्मा-मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर साथ ही प्रेस मीडिया, रेल कर्मचारी गण व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat