
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / पटना : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज पूर्वी भारत में अपने नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। इसके तहत बिहार में महाराजगंज, सिवान, खगड़िया और हसनपुर में चार नई शाखाएँ खोली गई हैं। यह विस्तार बैंक की वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और खासकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों, घर खरीदने की चाह रखने वालों और वंचित समुदायों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उज्जीवन एसएफबी देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 98.8 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ देता है। बिहार में खोली गई ये चार नई माइक्रोबैंकिंग (एमबी) शाखाएँ मुख्य रूप से ग्रुप लोन (जीएल) और इंडिविजुअल लोन (आईएल) पर ध्यान देंगी, जिनका उद्देश्य महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों और स्वरोज़गार करने वालों को सशक्त बनाना है।
इस विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड–माइक्रोबैंकिंग एवं गोल्ड लोन विभास चंद्रा ने कहा, “बिहार हमारे लिए एक अहम विकास बाजार है, जहाँ उद्यमशीलता की मजबूत भावना और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाओं की बढ़ती मांग दिखती है। नई शाखाओं की शुरुआत जमीनी स्तर पर वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम “हम पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना चाहते हैं।
विभिन्न ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए उज्जीवन एसएफबी ₹ 10 लाख से ₹ 10 करोड़ तक बिज़नेस लोन, ₹ 5 लाख से ₹ 75 लाख तक किफायती होम लोन, ₹ 3 लाख से ₹ 15 लाख तक माइक्रो-मॉर्गेज लोन, ₹ 25,000 से ₹ 25 लाख तक गोल्ड लोन, और ₹ 26,000 से ₹ 5 लाख तक वाहन लोन देता है। जमा पक्ष में, बैंक सेविंग अकाउंट्स पर 7.25% तक वार्षिक ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक ब्याज प्रदान करता है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat