
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : विश्व कैंसर दिवस से पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने लखनऊ ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल की। उपचार के कठिन दौर से गुजर रहे एक अस्पताल के 30 कैंसर मरीजों को शहर की विरासत और खूबसूरती से रूबरू कराने के लिए ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से विशेष शहर भ्रमण कराया गया। यह विशेष टूर 03 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया, जो लखनऊ दर्शन की नियमित सुबह-शाम सेवाओं से अलग था।
पर्यटन से जुड़ी संवेदना की मिसाल- जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘लखनऊ दर्शन’ बस के माध्यम से किया गया यह विशेष आयोजन महज एक पर्यटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदना और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा प्रयास है। ‘
मरीजों ने बताए अनुभव
वहीं, कई मरीजों के लिए यह भ्रमण अस्पताल की दिनचर्या से बाहर निकलकर सामान्य जीवन को महसूस करने का अवसर बना। शहर की दौड़ती-भागती जिंदगी को नए नजरिए से देखने और एक साथ समय बिताने से मरीजों में सुकून और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। अपने अनुभव साझा करते हुए मरीज रजनी वर्मा ने कहा कि अस्पताल के कमरे से बाहर निकलना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा को अंदर से देखना उनके लिए यादगार अनुभव बना। वहीं, मरीज अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस टूर ने उन्हें फिर से खुशी और सकारात्मकता का एहसास कराया।

मरीजों के साथ मौजूद डॉ. अभिषेक ने बताया कि यात्रा के दौरान मरीज उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। ऐसे सकारात्मक अनुभव मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की सलाह के अनुसार बस में हल्का एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। सभी यात्रियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat