
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बेंगलुरु : बैंक चुनते समय आज ग्राहक सिर्फ नाम नहीं देखते, वे यह जानना चाहते हैं कि उनका पैसा कितना सुरक्षित है, बैंक की ग्रोथ कितनी स्थिर है और भविष्य में उन्हें कितना बेहतर फायदा मिल सकता है। मजबूत जमा, संतुलित ऋण और लगातार बेहतर नतीजे ही ग्राहकों के भरोसे की असली पहचान होते हैं। इस भरोसे को और मजबूत किया है उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों ने।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री संजीव नौटियाल ने कहा कि मजबूत जमा वृद्धि, घटती फंड लागत और बेहतर मार्जिन के चलते बैंक ने स्थिर और टिकाऊ प्रदर्शन किया है। 21.6% की पूँजी पर्याप्तता और मजबूत तरलता के साथ बैंक आने वाले समय में भी ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव देने के लिए तैयार है।
बैंक ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में अब तक का सर्वाधिक तिमाही नेट इंटरेस्ट इनकम 1,000 करोड़ रुपए दर्ज किया। इस दौरान बैंक का कुल वितरण रिकॉर्ड स्तर 8,293 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर 2025 तक बैंक की सकल ऋण पुस्तिका बढ़कर 37,057 करोड़ रुपए हो गई, जो सालाना आधार पर 21.6% की वृद्धि दर्शाती है। वहीं, जमा 22.4% की सालाना बढ़त के साथ 42,223 करोड़ रुपए तक पहुँच गए।
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह रही कि बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार जारी रहा। दिसंबर 2025 में जीएनपीए घटकर 2.39% और एनएनपीए 0.58% रहा। संग्रह दक्षता 99.7% तक पहुँचने से बैंक की वित्तीय सेहत और मजबूत हुई है। सुरक्षित ऋण का हिस्सा बढ़कर कुल ऋण का 48% हो गया, जिससे जोखिम संतुलन बेहतर हुआ है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat