
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रायबरेली : जनपद के डलमऊ मुराई बाग चांदपुर लूक ग्राम कुंजन का पुरवा हुई एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक परिवार से उनकी सारी खुशियाँ छीन लीं एक ही घर के सगे भाई-बहन इस हादसे में असमय काल का ग्रास बन गए। लगभग तीन वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के कारण उनके पिता का भी निधन हो चुका था अब उस परिवार में केवल माँ और एक बेटा बचा है जिनके सिर से पहले पति फिर एक साथ दोनों बच्चों का साया उठ चुका है। आज उस माँ के पास न तो सहारा है,न सिर पर पक्की छत टीन शेड के नीचे किसी तरह जीवन काट रही हैं। दुख को मिटाया नहीं जा सकता, लेकिन दुख को बाँटा जरूर जा सकता है। इस कठिन घड़ी में संगठन उसे पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
घटना की जानकारी के समय से ही सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव “फौजी” ने पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे । संगठन के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करके पीड़ित परिवार को सैनिक समाज सेवा संगठन की तरफ से 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देकर उन्हें सान्त्वना दी और दुःख दर्द के भागीदार बने । यही नहीं, उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष “फौजी” ने कहा कि सरकार से मिलने वाली हर प्रकार की सहायता को दिलवाये जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्य रूप से सैनिक समाज समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फौजी पवन कुमार बिलियम, जिला महासचिव फौजी देश कुमार यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष डलमऊ फौजी दयाशंकर दिवाकर, सदस्य फ़ौजी सत्येंद्र कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य फौजी अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat