ब्रेकिंग:

आरवीएनएल द्वारा उत्तराखंड में टनलिंग प्रोजेक्ट्स गेम चेंजर साबित हो सकते हैं : सलीम अहमद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / ऋषिकेश : रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा है कि उत्तराखंड में आरवीएनएल द्वारा क्रियान्वित टनलिंग परियोजनाएँ राज्य के समग्र विकास में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। अहमद दो एवं तीन फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे हुए हैं।

सोमवार दो फरवरी को अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को किसी भी स्थिति में दिसंबर 2028 से पूर्व पूर्ण किया जाए। इस दौरान परियोजना की प्रगति, तकनीकी चुनौतियों एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह भी विचार किया गया कि रेलवे सुरंगों के साथ-साथ रोड सुरंगों का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले वाहनों को भी तेज़, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

मुख्य परियोजना प्रबंधक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी पैकेजों से जुड़े विदेशी विशेषज्ञों तथा कॉन्ट्रैक्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि परियोजना के निर्माण के दौरान पर्यावरण को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हरित क्षेत्रों के विकास एवं व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से की जाएगी।

आरवीएनएल ने दोहराया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also

पाठ्यक्रम समाप्ति परेड : एमओबीसी – 255, ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर, लखनऊ में आयोजित

अशोक यादव, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-255 के सफल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com