
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सात दशकों से अधिक की विरासत के साथ, नार्थईस्ट इंडिया की जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी अन्नपूर्णा ग्रुप, जिस पर पीढ़ियों से भरोसा किया जाता रहा है, ने अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट अन्नपूर्णा काउ घी को नार्थ और ईस्ट इंडिया के प्रमुख बाजारों में लॉन्च किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। यह रणनीतिक पहल अन्नपूर्णा ग्रुप की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है !
1952 से अन्नपूर्णा ग्रुप शुद्धता, भरोसे और गुणवत्ता का पर्याय रहा है। इन वर्षों में ग्रुप ने खाद्य पदार्थ, डेयरी, पेय और खाद्य तेलों सहित अपने विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के माध्यम से लाखों घरों की सेवा की है। ‘शुद्धता कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर किसी का अधिकार है।
हर घर के लिए शुद्धता और भरोसा
लॉन्च के अवसर पर अन्नपूर्णा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुबीर घोष ने कहा, “शुद्धता हमेशा से अन्नपूर्णा की नींव रही है। अन्नपूर्णा काउ घी हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम भारतीय घरों तक असली और पौष्टिक भोजन पहुँचाना चाहते हैं। “
भारत के तेज़ी से बढ़ते उपभोग क्षेत्रों में कदम
नार्थ और ईस्ट इंडिया के बाजार, खासकर उत्तर प्रदेश, एनसीआर, बिहार, झारखंड और ओडिशा, देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते एफएमसीजी उपभोग क्षेत्रों में शामिल हैं। इन इलाकों में उपभोक्ता अब भरोसेमंद भारतीय ब्रांड्स को प्राथमिकता देते हुए, असली और गुणवत्ता-आधारित उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ा रहे हैं। अन्नपूर्णा का यह विस्तार विकास अवसर के अनुरूप है।
उपलब्धता का विस्तार, ब्रांड को मजबूती
घोष ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य अपनी पहुँच का विस्तार करना है, लेकिन उन मूल्यों से जुड़े रहते हुए जो हमारी पहचान हैं। हम लगातार प्रोडक्शन कैपेसिटी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी पहलों में निवेश कर रहे हैं, ताकि अन्नपूर्णा प्रोडक्ट्स आसानी से उपलब्ध हों और उपभोक्ताओं को हर बार एक-समान, भरोसेमंद गुणवत्ता मिलती रहे।”
Suryoday Bharat Suryoday Bharat