ब्रेकिंग:

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने लाभार्थियों को डमी चेक / ट्राई साइकिल / स्वीकृत प्रमाण – पत्र / आवास की दी चाभी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के लाभार्थियों – राजकुमार कैथवास को 11 लाख ऋण, पवन कुमार साहू को 10 लाख ऋण एवं नीलम तिवारी को 07 लाख ऋण का डमी चेक प्रदान किया।

इसी प्रकार उन्होंने सी.एम. युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को रू0-05 लाख ऋण का डमी चेक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 171 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के लिए रू0-51.30 लाख की सहायता राशि का डमी चेक, 221 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.31 करोड़ की सहायता राशि का डमी चेक व 2306 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के लिए रू0-34.59 करोड़ की सहायता राशि का डमी चेक प्रदान किया। उन्होंने मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांगजन-मधु देवी, नगीना, चांदनी, मोहित खत्री, मकसूद, संजय कुमार, मूलचन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार व काजल देवी को ट्राई साइकिल प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री ने कषि यन्त्रीकरण योजना के लाभार्थी-पारसनाथ को रू0-34 लाख अनुदान का डमी चेक व ओम प्रकाश को टै्रक्टर की चाभी प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, वाद्ययन्त्र योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को वाद्ययन्त्र प्रदान किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय व कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पी.एम.एफ.एम.ई. योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकर्स-नवीन कुमार झॉ, भीम सिंह, अजय सिंह व मुकेश कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Check Also

माघ पूर्णिमा पर मानवता की मिसाल : बृज की रसोई ने सैकड़ो जरूरतमंदों को परोसा सम्मानपूर्वक भोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आशियाना, लखनऊ : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेरणास्रोत बाबा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com