
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आशियाना, लखनऊ : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी असीम कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 फरवरी 2026, रविवार को अपराह्न 02 बजे प्रारंभ हुआ।
संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाना एवं मानवीय संवेदना को सुदृढ़ करना है। आशीष शुक्ला ने बताया संस्था के सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों भोजन वितरण संपन्न कराया जाता है। जालिम सिंह बताते है आयोजन के दौरान सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

अनुराग दुबे ने बताया कि बृज की रसोई केवल भोजन वितरण का कार्य नहीं, बल्कि समाज में करुणा, समानता और मानवीय गरिमा को सशक्त करने का एक निरंतर सेवा अभियान है। संजय श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया है !
विशाल सक्सेना ने कहा यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा पहल के रूप में संपन्न हुआ। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि निःशुल्क भोजन वितरण साईं मंदिर, सेक्टर–जे, आशियाना से प्रारंभ होकर सेक्टर–एम रिक्शा कॉलोनी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पास स्थित झुग्गी–झोपड़ियाँ, निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत श्रमिकों के अस्थायी आवास, नगर निगम जोन–8 की मलिन बस्तियाँ तथा श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर (गुलमोहर पार्क संगम विहार) सहित अनेक क्षेत्रों में संपन्न हुआ।

विकास पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 1500 लोगों को संस्था के समर्पित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों जालिम सिंह, आशीष शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, दिनेश पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, रामचंन्द्र, अर्पित रावत, दिव्यांश शर्मा, गोविन्द सिंह ठाकुर, अथर्व श्रीवास्तव सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सप्रेम भोजन परोसा गया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat