ब्रेकिंग:

इंडोनेशिया के पापुआ में अचानक आई बाढ़ से 50 लोगों की हुई मौत, अन्य घायल

जकार्ता: इंडोनिशया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास स्थित सेंतानी में शनिवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और बाढ़ आ गई जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई तथा 59 अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा से नुकसान अभी और बढ़ सकता है क्योंकि तलाश एवं बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बाढ़ संभवतः भूस्खलन के कारण आई।’’ बाढ़ का पानी कम हुआ है। हालांकि, अधिकारी अब भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नुग्रोहो ने कहा, ‘‘ संयुक्त तलाश एवं बचाव दल अब भी लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं और पेड़ गिरने, चट्टानों, कीचड़ और तथा अन्य कारणों के चलते सभी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।’’ इंडोनेशिया में आम तौर पर बाढ़ आती रहती है, खासकर अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। गत जनवरी में देश के सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com