ब्रेकिंग:

निक की यादों में खोई दिखी प्रियंका, एयरपोर्ट पर नजर आया उदासी भरा चेहरा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में है। आए दिन पीसी को कही न कही स्पॉट किया जाता है और हर बार पीसी अपनी लुक से सबको अपना दीवाना बना लेती हैैं। प्रियंका निक जोनस के साथ शादी के बाद काफी लंबे समय से भारत से बाहर ही थीं। हाल ही में प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने वायलेट कलर के ट्राउजर के साथ मल्टी कलर का फुल स्लीव टॉप पहना था और लुक को कंपलीट करने के लिए पीसी ने मल्टी कलर के शू भी पहने थे, जो उसके पूरे आउटफिट से मैच कर रहे थे। इसी के साथ प्रियंका ने अपने बाल खुले छोड़े हुए थे और अपने मेकअप को कम से कम रखा,

जिससे उनका लुक और भी खूबसूरत हो गया। लुक तो प्रियंका का बिल्कुल परफैक्ट था। लेकिन तस्वीरों में उनका मूड परफैक्ट नहीं था। एयरपोर्ट पर पीसी का चेहरा बहुत सैड लग रहा था। उन्हें देख ऐसे लग रहा था कि वो निक को बहुत मिस कर रही हैं। वैसे करे भी क्यों ना, शादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रियंका इतने दिन निक के बिना रही हो। बता दें कि पीसी लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com