लखनऊ। ‘‘चौकीदार चोर है’’ के नारों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने रोड शो के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलेगी और राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी। अमौसी एयरपोर्ट से चलने के तीन घंटे बाद लालबाग चौराहे पर कुछ मिनट के लिए रूके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर घेरा और अपने भाषण की शुरूआत ‘‘चौकीदार चोर है’’ के नारे से की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार का अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रूपये का फायदा पहुंचाया।
राहुल ने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश देश का दिल है। अब मैने प्रियंका और सिंधिया को यहां का महामंत्री बनाया है। इनसे कहा है कि सालों से उत्तर प्रदेश में जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ लड़ना है और न्याय वाली सरकार लानी है और इनका पहला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है।’’ राहुल ने कहा कि ये लोग फ्रंट फुट पर खेलेंगे और बैक फुट पर नही खलेंगे। प्रियंका और सिंधिया उप्र में सरकार बनाएंगे और जब तक उप्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। इनसे कहा है कि सालों से उत्तर प्रदेश में जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ लड़ना है और न्याय वाली सरकार लानी है और इनका पहला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है।’’ राहुल ने कहा कि ये लोग फ्रंट फुट पर खेलेंगे और बैक फुट पर नही खलेंगे। प्रियंका और सिंधिया उप्र में सरकार बनाएंगे और जब तक उप्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					