बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना के लाडले तैमूर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है। सैफ और करीना ने कई बार तैमूर की बाते मीडिया से शेयर की है। अब एक बार फिर सैफ ने मीडिया को बताया कि तैमूर को क्या नहीं पसंद है। सैफ ने हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि-तैमूर पिछले कुछ साल से उनके बदलते लुक पर कैसे रिएक्ट करता है। सैफ ने कहा- तैमूर मेरे बदले हुए लुक पर कोई रिएक्शन नहीं देता है। बकौल सैफ-मैं नवदीप सिंह की अगली फिल्म में नागा साधु का रोल कर रहा हूं।शूटिंग के वक्त तैमूर भी मेरे साथ सेट में आया करता था।
ऐसे में उसने मुझे चोटी और दाढ़ी में देखा है। हालांकि, वह अपनी मां करीना कपूर को मेकअप में देखना पसंद नहीं है। हालांकि, मेरे केस में तैमूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। तैमूर को मेकअप में अच्छी नहीं लगती मम्मी करीना, सैफ बोले- बाप-बेटे के विचार मिलते हैंइससे ये ही बात साबित होती है कि तैमूर और मेरे विचार काफी मिलते है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ ने वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी। इसकी कहानी 1780 के दशक में सेट होगी। वहीं, करीना कपूर इस साल गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat