ब्रेकिंग:

कोहरे ने बढ़ाई ठंड अलाव तापते दिखे लोग, सड़कों पर वाहनों की थमी रफ्तार

फर्रुखाबाद। बीते दिन से शूरू हुआ कोहरा सोमवार को भी भोर से छाया रहा। जिससे सुबह सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंड बढ़ने से लोग अलाव तापते दिखे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से लाइट जलाते हुए रेंगते रहे। जिले में पहले दिन कोहरे का असर दिखा। वही स्कूली बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए जाते दिखायी दिये। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों से ढके दिखे। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी पेश आई। दिन में भी उन्हें वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। हाईवे समेत पूरे शहर में दिन भर वाहन रेंगते रहे। स्कूली बच्चे पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर स्कूल गए।

इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। अचानक कोहरा छाने से सर्दी बढ़ गई। सुबह जब लोग अपने घरों के बाहर निकले तो कोहरे से कुछ नहीं दिखाई दिया। अचानक बदले इस मौसम से ठंड ने भी जोर पकड़ लिया। अभी तक जहां लोग अपने स्वेटर और जैकट आदि अलमारी में बंद रखे थे, ठंड पड़ने से ये बाहर निकल आए। वहीं, कोहरे के चलते मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया। सर्दी रहने से लोग कपते नजर आए। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों से ढके दिखे। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी पेश आई। दिन में भी उन्हें वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com