ब्रेकिंग:

गोरखपुर महोत्सव – 2026 में इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोरखपुर : गोरखपुर महोत्सव -2026 के अंतर्गत 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग द्वारा गोरखपुर के इतिहास एवं वंदे मातरम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन चंपा देवी पार्क, रामगढ़ ताल, गोरखपुर में किया जा रहा है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेख लगाए गए हैं !

जिसमें गुरु गोरखनाथ से संबंधित पांडुलिपि, मयूटिनी नैरेटिव 1857 गोरखपुर, बंधू सिंह का चित्र विवरण सहित, जनपद गोरखपुर परिक्षेत्र के क्रांतिकारियों की सूची, चौरी-चौरा घटना, काकोरी के क्रांतिकारियों का विवरण तथा गिरफ्तारी की तिथि, गोरखपुर जेल जहां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी की सजा हुई थी, 1942 के आंदोलन में देवरिया कचहरी पर राष्ट्रीय झंडा फहराने वाले क्रांतिकारी रामचंद्र व सोना विद्यार्थी से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख तथा गोरखपुर के ऐतिहासिक/पर्यटन स्थल व वंदे मातरम् के इतिहास से संबंधित अभिलेख प्रदर्शित किए गए है।

Loading...

Check Also

महिला में केरल व पुरुष में रेलवे में बॉलीबॉल चैंपियन का खिताब, दोनों उपमुख्यमंत्री मौर्य एवं पाठक रहे उपस्थित

​सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com