ब्रेकिंग:

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के 35 रेल कर्मचारियों के सेवानिवृृत्त अवसर पर भाव भीनी विदाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव की उपस्थिति में बुधवार मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में 35 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुये पद के विरुद्ध तत्काल पात्र कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश भी प्रदान किया गया। कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति का लाभ प्राप्त होने पर यूनियन, एसोसिएशन एवं रेलवे कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

समापक भुगतान कार्यक्रम में मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रथम सतीश कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाएगा आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम: मंत्री जयवीर सिंह

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ / सिरसागंज, फिरोजाबाद : उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com