ब्रेकिंग:

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टिकट जांच कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु नकद पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार 31 दिसम्बर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है |
सम्मानित कर्मचारीगण : संजीव शर्मा CTI लखनऊ, दिवाकर तिवारी CTI लखनऊ, मनोज कुमार–II TTI लखनऊ, शैलेन्द्र शर्मा TTI लखनऊ, जितेन्द्र कुमार TTI वाराणसी, पवन कुमार Sr. CCTC सुलतानपुर एवं अजय प्रताप यादव TTI शाहगंज

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ कुलदीप तिवारी द्वारा भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Loading...

Check Also

कोटा – नागदा खंड पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, सीआरएस द्वारा निर्धारित 180 किमी प्रति घंटे का गति परीक्षण पूर्ण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की देखरेख में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com