ब्रेकिंग:

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रयागराज के मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण के काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण के कार्य को मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराये जाने एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने बताया कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा तथा आवागामन और सुचारूढंग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी एवं यमुना पर कई ब्रिज भी बन रहे है, इसके साथ ही कई आरओबी और फ्लाई ओवर भी बने हैं। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम हुआ है। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, संजय गुप्ता, श्रीमती निर्मला पासवान व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

खाद्य एवं रसद विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्री शर्मा ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री, खाद्य तथा रसद एवं नागरिक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com