ब्रेकिंग:

“अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई प्रदेश में तेजी से अपना कुनबा बढ़ा रही है। इसी क्रम में रविवार को सातवां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र में यूपी व एमपी के वरिष्ठ और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए, जहां पिछड़ा वर्ग मूल्यांकन एवं आरक्षण विषय पर गहन चर्चा के माध्यम से आरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला गया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सत्र का संचालन राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने किया, वहीं कॉर्डिनेटर के रूप में कार्यालय सचिव रोहित चंदेल भी मौजूद रहे।

सत्र में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के सदस्य ओ. पी. कटियार , उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती रेखा पटेल , तथा राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) राजेंद्र पाल ने भाग लिया। साथ ही प्रशिक्षकों में राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह, कालका प्रसाद, आईटी सेल प्रभारी विनोद गंगवार, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला कुशवाहा, पूर्व ज्यूरी मेंबर (पिछड़ा वर्ग मंत्रालय, मध्य प्रदेश) मोहन नरवरिया, राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ अखिलेश पटेल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच) मान सिंह बिसेन ने ओबीसी के इतिहास व उत्थान पर प्रकाश डाला ।

राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “आज का प्रशिक्षण सत्र पिछड़े वर्ग के अधिकारों, उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान तथा आरक्षण नीतियों पर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

” इस दौरान राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने ओबीसी आरक्षण को संवैधानिक अधिकार बताते हुए 14% से बढ़ाकर 27% करने की मांग रखी।

Check Also

अन्तर विभागीय टी – 20 क्रिकेट लीग 2026 : सिक्योरिटी हंटर्स एवं इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स के मध्य फाइनल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com