ब्रेकिंग:

कोचिंग टर्मिनलों के विस्तार में पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल स्टेशन शामिल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में तैयार इस योजना के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल क्षेत्र को प्रमुख रूप से चिन्हित किया गया है, जहाँ भोपाल, रानी कमलापति एवं निशातपुरा स्टेशनों पर अधोसंरचना विस्तार एवं क्षमता संवर्धन के कार्य स्वीकृत एवं प्रगतिशील हैं।

प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात 19 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन संभव होगा, जिनमें 7 प्राइमरी मेंटेनेंस तथा 12 प्लेटफॉर्म रिटर्न ट्रेनें शामिल होंगी। इसके साथ ही 98 अतिरिक्त कोचों की हैंडलिंग क्षमता विकसित होगी।

भारतीय रेलवे की नीति के अनुरूप वर्ष 2030 तक :

  • मौजूदा टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन एवं पिट लाइनों का विकास
  • कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं का विस्तार, जिसमें मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स शामिल
  • यार्ड रीमॉडलिंग, शंटिंग सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
  • सिग्नलिंग अपग्रेडेशन एवं खंडीय क्षमता वृद्धि

भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रमुख विकास कार्य:
• नया मुख्य स्टेशन भवन – 21,814 वर्गमीटर
• नया द्वितीय प्रवेश भवन – 4,235 वर्गमीटर
• 2,160 वर्गमीटर का आधुनिक कॉनकोर्स (24 मीटर चौड़ाई)
• 2 नए एफओबी, 33 लिफ्ट एवं 30 एस्केलेटर
• मल्टी-लेवल कार पार्किंग (1,156 ECS) एवं सतही पार्किंग (413 ECS)
• स्मार्ट स्टेशन (SCADA/BMS), ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन एवं दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएँ

रानी कमलापति स्टेशन पर :
• आईओएच शेड का निर्माण
• तीन पिट लाइनों का नवीनीकरण
• प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 को पृथक करने हेतु यार्ड संशोधन
• अतिरिक्त लूप एवं स्टेबलिंग लाइनों का प्रावधान
• यार्ड रीमॉडलिंग (फेज-II एवं फेज-III)

निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर :
• वंदे भारत ट्रेनों हेतु मेंटेनेंस डिपो
• नए पिट लाइन का निर्माण
• स्वचालित कोच वॉशिंग प्लांट
• व्हील लेथ लाइन, ईओटी क्रेन एवं सिंक्रोनाइज्ड लिफ्टिंग जैक
• प्रशासनिक भवन एवं विभागीय मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री
• अमृत भारत/एलएचबी कोचों हेतु अतिरिक्त लूप लाइन एवं आइलैंड प्लेटफॉर्म

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर :

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं अतिरिक्त लूप/स्टेबलिंग लाइनों का प्रावधान प्रस्तावित है, जिससे 5 कोचिंग ट्रेनों की स्टेबलिंग क्षमता बढ़ेगी।

Check Also

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने विधानपरिषद् सत्र में जाने से पूर्व अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ में सुनीं जन-समस्याएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com