ब्रेकिंग:

महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए की कार्याे की समीक्षासंरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर। अमिताभ, महाप्रबंधक – उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में शुक्रवार 26.12.2025, शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक ( विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सर्दियों के मौसम में रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को कोहरे एवं सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने तथा नियमित निरीक्षण करने और सर्दियों के दौरान संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में जयपुर मंडल के राजेन्द्र प्रसाद मीणा, ट्रैकमेंटेनर -बावल, हनुमान लाल जाट, ट्रैक मेंटेनर – हिरनोदा एवं लाखन बैरवा कांटेवाला – बनियाना को पुरस्कृत किया गया । अमिताभ ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधको ने मण्डलों की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के कार्यों जैसे नई लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, विद्युतीकरण के साथ-साथ स्टेशनों के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं से जुडे कार्यों और संरक्षा के प्रमुख मदों रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज, सिगनल कार्यों पर प्रमुखता के साथ चर्चा की गई। बैठक में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सेफ्टी फेंसिंग के प्रगति, समपार फाटक को बंद करने व अप्रोच रोड को सुधारने पर चर्चा की गई। बैठक में यातायात सुविधाओं में विस्तार के लिए नये मेगा टर्मिनल, कोचिंग टर्मिनल, पिट लाइन, प्लेटफॉर्म से सम्बंधित कार्यों के लिए डीपीआर और मास्टर प्लान पर भी चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Check Also

रेल रोबोकॉप “एएससी अर्जुन” ने एआई – पावर्ड एफआरएस से आदतन अपराधियों को पहली बार पकड़ा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर / विशाखापत्तनम : सोमवार 02.02.2026 की रात लगभग 2010 बजे, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com