ब्रेकिंग:

03 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में कुल 3800 बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम : दयाशंकर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया है कि 03 जनवरी, 2026 से प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत हो रही है। गंगा यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन धरा पर माघ माह में प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष लगने वाला माघ मेला विशिष्ट होगा गत वर्ष यहां पर भव्य, दिव्य एवं अलौकिक महाकुंभ-2025 का सफल आयोजन हुआ जिसमें लगभग 67 करोड़ लोगों ने स्नान का पुण्य लाभ लिया। इस वर्ष भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना की दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस बार 3800 बसों का संचालन करेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि मकर संक्रांति मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के स्नान पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रहती है। इसके दृष्टिगत परिवहन निगम रिजर्व बसों की भी व्यवस्था कर रहा है। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति 18 जनवरी को मौनी अमावस्या एवं 23 जनवरी को बसंत पंचमी का महत्वपूर्ण शाही स्नान होगा। मेला की संपूर्ण अवधि 01 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक सामान्य दशा में 25 बसें तथा मुख्य पर्वों पर दो दिन पूर्व से एक दिन बाद तक 200 बसें शटल बसों के रूप में संचालित किए जाने हेतु रिजर्व रहेंगे।

परिवहन मंत्री ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बसों के संचालन हेतु बसों की संख्या का निर्धारण किया गया है। लखनऊ क्षेत्र से 500 बसों का संचालन किया जाएगा इसी प्रकार गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें, वाराणसी क्षेत्र से 430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें, प्रयागराज क्षेत्र से 550 बसें, चित्रकूट धाम से 330 बसें, झांसी क्षेत्र से 50 बसें, कानपुर क्षेत्र से 270 बसें, हरदोई क्षेत्र से 350 बसें एवं देवीपाटन क्षेत्र से 250 बसों का संचालन किया जाएगा।

Loading...

Check Also

सदन लोकतंत्र का सर्वाेच्च मंच, सरकार की सुशासन के प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं : केशव प्रसाद मौर्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार विधान सभा कार्यालय में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com