
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता में एन. ई. रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के साथ द्वितीय स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) की बैठक शुक्रवार 19 दिसंबर,2025 शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष, वाराणसी में आयोजित हुई।
बैठक में अपर मंडल प्रबंधक (इंफ़्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक(आपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-1 रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल वित्त प्रबंधक एन.एन. पाण्डेय समेत विभिन्न शाखाधिकारी, एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, मंडल मंत्री राकेश पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित वाराणसी मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की।
इसके पूर्व,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी कर्मचारी परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है।
बैठक को सम्बोधित करते हुये एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कर्मचारियों के हित से सम्बन्धित अनेक मुद्दों की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये अपेक्षा की कि उनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जायेगा । एन. ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि रेल को विकास के पथ पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा इस दिशा में रेल प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया ।
बैठक के पहले दिन शुक्रवार 19 दिसंबर, 2025 को वाणिज्य, विद्युत, परिचालन, कार्मिक, इंजीनियरिंग,यांत्रिक तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के मदों पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान का प्रयास किया गया। बैठक को दूसरे दिन 20 दिसंबर, 2025 को शेष मदों पर विभागवार चर्चा की जायेगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat