ब्रेकिंग:

सान्या सागर से लखनऊ में शादी करेंगे राज बब्बर के बेटे प्रतीक, मुंबई में होगा रिसेप्शन

मुम्बई / लखनऊ : बॉलीवुड एक्टर उ प्र कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर जल्द ही अपनी मंगेतर सान्या सागर संग शादी के बंधन में बंधने वाले है। इनक शादी की तारीख भी सामने आ गई है। खबरों के अनुसार ये दोनों 22 और 23 जनवरी को लखनऊ में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियों भी शुरु हो गई हैं। इनकी शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी। शादी में बस कुछ खास मेहमान ही होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने पिछले साल यानी 23 जनवरी 2018 को लखनऊ के एक फार्महाउस में सगाई रचाई थी। बता दें कि प्रतीक की होने वाली पत्नी पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं।

प्रतीक और सान्या की शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख और जगह फाइनल नहीं हो पाई हैं। बता दें कि प्रतीक- सान्या एक दूसरे को तकरीबन 10 सालों से जानते हैं और तकरीबन दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब ये दोनों अपने रिश्ते तो शादी के बंधन में तबदील कर रहे हैं। बताते चलें कि सान्या सागर ने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया है। फैशन कम्युनिकेशन में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। जबकि प्रतीक अपने जमाने की प्रसिद्ध एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं।

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com