
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। नवीन जी बिहार विधान सभा के लिए चौथी बार चुने गए हैं एवं अभी बिहार सरकार में PWD मंत्री हैं
नितिन की नियुक्ति पर बिहार के नेताओं में भी उत्साह देखा गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि नितिन के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में और मजबूत होती रहेगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दिन को बीजेपी के लिए बहुत ऐतिहासिक बताया कि बिहार के एक नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नितिन नबीन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। पीएम ने लिखा, ‘नितिन नबीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat