ब्रेकिंग:

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का सिलसिला जारी, आज इतने कम हुए दाम

नई दिल्ली: पिछले काफी समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। आज यनि 28 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे की गिरावट आई जिसके बाद आज रेट 69.55 रूपए है वहीं आज डीजल के दाम 14 पैसे कम हुए जिसके बाद आज रेट 63.76 रूपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.18 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 66.57 प्रति लीटर है वहीं कोलकाता में पेट्रोल 71.65 तो डीजल 65.37 रूपए, चेन्नई में पेट्रोल 72.16 तो डीजल 67.16 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 74.53 रूपए, लुधियाना में 74.99 रूपए, अमृतसर 74.85 रूपए, पटियाला में 74.63 रूपए और चंडीगढ़ में 65.76 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।

ग्लोबल मार्केट में ग्रोथ को लेकर जारी चिंताओं के चलते कच्चे तेल के दाम गिर रहे है 3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था वहीं, अब 42 फीसदी गिरकर कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल आ गई है। मतलब साफ है कि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के भाव 63 रुपए प्रति लीटर तक आ सकते है वहीं, डीजल के दाम 56 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार कच्चा तेल यहां से 47 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। ऐसे में रुपया और सस्ता हो सकता है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये 69 रुपए तक मजबूत हो सकता है. ऐसे में घरेलू स्तर पर पेट्रोल के दाम 6 रुपए तक कम होने का अनुमान है।

Check Also

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट : भारतीय रेलवे के माध्यम से क्षेत्रीय पहचान का उत्सव मनाना

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारतीय रेलवे की ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) योजना स्थानीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com