ब्रेकिंग:

अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद का हुआ निधन, नीतीश ने जताया शोक

पटना: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयनारायण प्रसाद निषाद का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर के बाद बिहार में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निषाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। निषाद के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार को निषाद ने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर में गंगा तट पर मंगलवार को किया जाएगा।

बिहार के हाजीपुर के रहने वाले निषाद पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए तथा 1996 से 1998 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। निषाद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए उन्हें राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाना वाला व्यक्ति बताया। नीतीश ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि कैप्टन निषाद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा। उनके निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

Check Also

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में खरीफ फसलों के मूल्यों की संस्तुति हेतु मूल्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com