ब्रेकिंग:

चुभन भरी ठंड का सामना कर रहा उत्तर प्रदेश, गर्म कपड़ों से सजे बाजार

लखनऊ। पर्वतीय क्षेत्रों से बहकर आने वाली सर्द हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाके चुभन भरी ठंड का सामना कर रहे हैं। रात और दिन के तापमान में बढ़े अंतर से सूबे में बीमारियों ने हमला बोल दिया है। खांसी, जुकाम, बुखार और श्वांस रोग के मरीजों की कतार अस्पतालों में बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आने के प्रबल आसार है। इस दौरान रात का पारा भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सर्दी के जोर पकड़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में गर्मी आ गई है। लखनऊ के अधिसंख्य प्रमुख बाजारों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। वहीं सर्दी से राहत देने वाले हीटर और गीजर समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीददारी भी जोर पकड़ती जा रही है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं वाराणसी में दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था। लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com