नई दिल्ली: अयोध्या में जहां राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है तो वहीं काशी की धर्मसंसद में विश्वनाथ कॉरीडोर के लिए मंदिरों और देव विग्रहों को तोड़े जाने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को ऐलान किया कि वह इस मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र में निजी विधेयक लाएंगे। सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा सदस्य सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वाराणसी में काशी कॉरिडोर के नाम पर पुराने मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और वह इस विषय पर इसी सत्र में निजी विधेयक लाएंगे। उन्होंने बैठक में तेलंगाना में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए जाने का विषय भी उठाया जिस पर कई विपक्षी दलों ने उनका समर्थन किया। आप नेता का कहना है कि उन्होंने ईवीएम में कथित गड़बडी का मुद्दा भी उठाया और इस पर भी कई विपक्षी नेताओं ने उनका समर्थन किया। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से आरंभ हो रहा है। इस बाद शीतकालीन सत्र के धमाकेदार होने के आसार जाताए जा रहे हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा सदस्य सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वाराणसी में काशी कॉरिडोर के नाम पर पुराने मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और वह इस विषय पर इसी सत्र में निजी विधेयक लाएंगे। उन्होंने बैठक में तेलंगाना में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए जाने का विषय भी उठाया जिस पर कई विपक्षी दलों ने उनका समर्थन किया।
Check Also
पश्चिम बंगाल में रेलवे के प्रमुख पुल पुनर्निर्माण हेतु ₹ 432 करोड़ की मंजूरी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / हावड़ा। भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat