ब्रेकिंग:

निक संग वापिस मुंबई लौटी प्रियंका, पति का हाथ थाम दिए पोज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस संग शादी रचाई है। जोधपुर में शादी रचाने के बाद इस कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन दी थी, जिसमें पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंची थी। वहीं अब हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह पति निक के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी हैं। इन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। सामने आई तस्वीरों में निकयंका बेहद ही खुश लग रहे है। इस दौरान जहां निक सूट बूट में जच रहे है वहीं प्रियंका ने भी लोअर संग टॉप के उपर श्रग पहना हुआ है। हाथों में महेंदी, मांग में सिंदुर पीसी की खूबसूरती को चार चांद लगा रही थे। हालांकि, इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले और एक ही कार में बैठे और तेजी से निकल गए।
प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होंगे खबरों के मुताबिक निकयंका क्रिसमस के दौरान छुट्टी लेंगे। उसके बाद ही वो हनीमून पर जाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन में खुशी भारद्वाज एस्परगर की अहम भूमिका में आएंगी नजर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : अप्लॉज एंटरटेनमेंट और डिज्नी+ हॉटस्टार के क्रिमिनल जस्टिस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com