बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में बीतेी रात मलाइका और अर्जुन डिनर डेट पर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन ब्लैक मास्क से अपना मुंह छिपाते नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर को तस्वीरें लेने से मना कर दिया और कार में बैठ गए। वहीं मलाइका हॉट लुक में मीडिया कैमरा को पोज देती हुई नजर आईं। मलाइका और अर्जुन के अलावा करण जौहर, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर भी नजर आए।
जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन बीते दिनों डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के ऑफिस के बाहर चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर करते हुए नजर आए थे। खबरों के मुताबिक यह अर्जुन का नया लुक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन फिल्म इंडियाज मोस्टवांटेड की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर आशुतोष की पानीपत में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन का रोल काफी अलग होने वाला है। एक्टर और डायरेक्टर दोनों ने ये तय किया है कि उनके लुक को छिपाकर रखा जाए। अर्जुन और मलाइका इन दिनों सुर्खियों में है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat