बलियाः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि 25 नवंबर को अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहरा देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो संविधान के बाहर जाकर भी काम होगा। विधायक ने कहा कि वह 5 हजार लोगों के साथ अयोध्या जाएंगे। मंदिर निर्माण को लेकर अगर कानून के हालात बिगड़ते हैं तो कोई बात नहीं। संविधान को भी हाथ में लेना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि, 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धर्म संसद बुलाई है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विहिप को धर्मसभा में 1 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat