मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 14 साल की एक लड़की को दो लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उससे बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की के पिता ने सोमवार को एक शिकायत की जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनकी बेटी को उस वक्त अगवा कर लिया गया जब वह एक दुकान से लौट रही थी. आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी से जिक्र भी किया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है
Check Also
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने शाहगढ़ में ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम को संबोधित किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : गुरुवार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat