लखनऊ: भाजपा की कमल संदेश बाईक रैली में हर बूथ से कम से कम 5 बाइकों पर सवार होकर उ प्र बीजेपी कार्यकर्ता निकलेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में तथा डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटर साइकिलें कमल संदेश लेकर गांव, गली, सड़क, चैराहों से होकर लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, मोटर साइकिलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे।
सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी और राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय चंदौली में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में तथा डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक पर सवार होकर कमल संदेश बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे। देश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटर साइकिलें कमल संदेश लेकर गांव, गली, सड़क, चैराहों से होकर लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगी।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat